महिला संगठनों ने गरीबों को बांटे कंबल व खाद्य सामग्री

लखनऊ। अनन्या एवं प्रभात वेल्फेयर फाउंडेशन की तरफ से KGMU  में गरीब, जरूरतमंद मरीजों को खाद्य सामग्री के साथ ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। अनन्या फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलू श्रीवास्तव व प्रभात वेल्फेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा मंजुलिका अस्थाना ने बताया कि वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ऐसे में अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड में रात गुजारने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए संस्था के लोगों ने गरीबों को कंबल, ब्रेड, बिस्कुट, रस इत्यादि खानपान की वस्तुए भेंट करने का निर्णय लिया। इस कड़ी में संस्था की मीना सिंघानिया,मीना भारती, पूनम कनवाल, रूपम समेत अन्य महिलाओं की मौजूदगी में KGMU में मरीजों एवं उनके परिजनों को कंबल समेत खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिखा, रितु गुप्ता, मोनिका श्रीवास्तव, रिचा, मोनिका शाह, रूचि आदि महिलाओ ने भी कंबल देकर सहयोग किया। फाउंडेशन की पदाधिकारियों का कहना है कि संस्था ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर करती रहती है। संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद करना अपना धर्म समझती है।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More