देश में समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं देने की मांग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को समलैंगिक विवाह को देश में मान्यता नहीं देने की राज्यसभा में मांग की। मोदी ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कुछ देशों में इसे स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि समलैंगिक विवाह से अनेक समस्यायें पैदा होगी। इस पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह ने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि पिछले दिनों 50 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना चाहिये। यह मूल्य किसानों को नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि 2020-21 में किसानों ने आन्दोलन किया था, उन मांगों को पूरा किया जाना चाहिये। किसानों को फसल विविधिकरण के लिए प्रत्साहित किया जाना चाहिये।

BJP के हरनाथ सिंह ने कहा कि दोषपूर्ण न्याय व्यवस्था के कारण देश में पांच करोड़ मामले लंबित हैं। समयबद्ध न्याय प्रणली लागू की जानी चाहिये। न्यायालय में रिश्वतखोरी आम बात है। देश की मातृभाषा में न्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को सस्ता, सुलभ और सरल न्याय मिलना चाहिये। आम आदमी पार्टी के राघव चड्डा ने पंजाब से अधिक संख्या में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरु करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब के मोहाली और अमृसर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है लेकिन वहां से बहुत कम विमानों की सेवा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पूरी दुनिया में रहते हैं, जिन्हें सुविधा मिलनी चाहिये। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More