2023 का स्वागत-2022 की हो रही विदाई

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

2022 अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष कोरोना का हौव्वा रहा,परंतु लोग ज्यादे सुकून में रहे। अस्पतालों में मास्क चला। सार्वजनिक स्थलों पर लोग बाग खुले घूमते रहे। त्योहार भी उत्साह से मैंने। माघ मेला,होली, रामनवमी मनाई गई । सावन और कार्तिक मे कल्पवास हुआ और परिक्रमा भी। अयोध्या में लाखो दीप जले। विभिन्न राज्यों में विधान सभा चुनाव भी झूम कर हुए। राजनैतिक सरगर्भिया़ खूब कायम रहीं। सत्ता परिवर्तन का खेला भी जम कर हुआ। आम आदमी पार्टी का बिस्तार हुआ। बीजेपी कुछ सिमटी।कांग्रेस ने पै़तड़ा बदला। पार्टी ने अध्यक्ष पद का चुनाव किया और राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से काश्मीर का पैदल मार्च “भारत छोड़ो यात्रा” के नाम से शुरू हुआ‌। आज सौ दिन यात्रा के बीत गए ।

सपा मुखर हुई,उपचुनाव में अच्छी सक्रियता दिखी,वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चाचा भतीजा की नजदीकियां बढ़ीं। पंजाब में आप की सरकार का बनना,हिमाचल में कांग्रेस की सरकार का बनना और गुजरात में भाजपा की पुन: वापसी चर्चा का विषय रही। महाराष्ट्र मे शिवसेना का दो फाड़ होना। ऊद्धव ठाकरे के जनता दल आघाड़ी के सहयोग से बनी सरकार गिरी और एकनाथ शिंदे की भाजपा समर्थित सरकार का बनना नाटकीय गतिविधि रहा। जिस पर पूरे देश की नजर टिकी रही। ममता बनर्जी जिस तरह बंगाल में सफल हुई थीं। नितिश भी पैंतड़ा बदल कर अपनी सरकार बचाने में कामयाब हुए। बसपा कमजोर पड़ी और सिर्फ अपना वजूद टिकाने में लगी रही।

इस बीच पार्टी बदल कर नया चोला धारण करने वाले चर्चा में बने रहें। यह भाग दौड़ हर पार्टी में कमोबेष चली।
आध्यात्मिक जगत में जहां दो पीठों के स्वामी जगद्गुरु स्वरूपानंद के परम धाम जाने से अपूरणीय क्षति हुई। वहीं दो उत्तराधिकारी मिले। पुरी के शंकराचार्य की भारत यात्रा उल्लेखनीय रही। काशी में ज्ञानवापी प्रकरण कोर्ट में है। कथा प्रसंग इस वर्ष खूब होते रहे‌। पिछले दो तीन साल कोरोना के कारण जिन पर लगाम लगा हुआ था। सिनेमा के संगीत कार गायक लता मंगेशकर,बप्पी लहरी,पं शिवकुमार शर्मा के निधन से लोग दुखी थे। फिल्मी सितारा दिलीपकुमार का जाना खला।

Analysis

किस्सा दो तानाशाहों के हरम का ! यौन शोषण अपनों का ही !!

के. विक्रम राव  कम्युनिस्ट राष्ट्रनायक और उत्तर कोरिया के 42-वर्षीय तानाशाह किम जोंग उन ने राजधानी प्योंगयोंग में अपने राजनिवास के रनिवास को हरम बनाकर कुंवारी कन्याओं को यौन-खिलौना बना डाला है। याद रहे यही चीन-मित्र किम है जिसने इस्लामिक पाकिस्तान को अणुबम का फार्मूला उपलब्ध कराया था। उसने उसे बम प्रक्रिया को चीन से […]

Read More
Religion

यदि घर के अंदर ऐसे रखे जाएँगे गणेश जी तो घर में नहीं आएगी विघ्न, बाधा, दूर हो जाएँगे सभी कष्ट

घर में कैसे रखे गणेश की मूर्तिः वास्तु अनुसार करें गणपति की स्थापना सुख, शांति, समृद्धि की चाह रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लाना चाहिए डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ गणपति को पुराणों में विघ्नकर्ता और हर्ता दोनों कहा गया है। ऐसे में गणेश जी की मूर्ति घर में है तो आपको […]

Read More
Religion

जीवन में रामत्व: केवल राम के आदर्शों को जीवन में शामिल करके आप बन सकते हैं सफल

राम का जीवन आम जनमानस के समक्ष ऐसे आदर्श के छाप, संदेश और उदाहरण से भरा हुआ है बच्चों को राम के जीवन से राम के आदर्शों से प्रेरणा दें जिससे वो भारतीय होने पर गर्व कर सकें ऋचा सिंह वर्तमान में युवा और बच्चों को राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें […]

Read More