शिक्षिका ने छात्रा को पीटने के बाद पहली मंजिल से फेंका

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मध्य दिल्ली क्षेत्र में मॉडल बस्ती के निगम प्राथमिक बालिका विद्यालय में पांचवी कक्षा की छात्रा को पीटने और उसे पहली मंजिल से फेंकने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शिक्षिका ने पहले नाबालिग छात्रा को पेपर काटने वाली कैंची से पीटा और फिर उसे स्कूल की इमारत में पहली मंजिल पर बने कक्षा कक्ष से फेंक दिया।

घायल छात्रा को तुरंत बारा हिन्दू राव अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद आरोपी शिक्षिका गीता रानी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कहा कि DBG पुलिस स्टेशन को इस घटना के बारे में करीब सवा ग्यारह बजे PCR कॉल मिली। एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक स्कूली छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल की कक्षा से शिक्षिका ने फेंक दिया। सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।इस बीच, दिल्ली नगर निगम ने आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया और कहा कि निगम घायल छात्रा के इलाज का सारा खर्च वहन करेगा। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More