नेपाल के भैरहवा में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए ढांचों पर चला बुलडोजर

उमेश तिवारी


नौतनवा/ महराजगंज । भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपन्देही जिले के भैरहवा में स्थित सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण कर बनाए गए ढांचों को स्थानीय प्रशासन द्वारा बुल्डोजर से तोड़ने का काम शुरु किया गया है। सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए ढांचों को गिराने के लिए सिद्धार्थ नगर पालिका ने मकान मालिकों को 35 दिन के दो नोटिस जारी किए थे। सिद्धार्थनगर नगर पालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवराज पौडे़ल ने बताया कि अवैध निर्माण को अतिक्रमणकारियों द्वारा स्थापित करने के बाद नियमानुसार तोड़ा जा रहा है।

सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड नंबर 1 के वार्ड अध्यक्ष उज्ज्वल पोखरेल ने बताया कि सार्वजनिक भूमि का जनता के हित में उपयोग करने की नीति के तहत अतिक्रमण कर बनाए गए ढांचों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम ने मापी जांच कर अतिक्रमण की गई सार्वजनिक भूमि को तोडऩा शुरू कर दिया है। सिद्धार्थनगर नगर पालिका के उप महापौर उमा अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमित ढांचों को हटाकर पार्किंग और पार्क सहित सार्वजनिक लाभ के लिए उपयोग किया जाएगा।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More