काठमांडू से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर फटा,

मरम्मत के बाद आज हुई उड़ान


रतन गुप्ता


काठमांडू। नेपाल मे एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया, काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुक्रवार शामको नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टायर उड़ान भरते वक्त फट गया। इस घटना के बाद उड़ान निरस्त कर दी गई। हवाई अड्डा के सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, भारत के विमान में भारतीय ,विदेशी तथा नेपाली कुल 173 लोग सवार थे। विमान स्थानीय समय के मुताबिक, शाम साढ़े चार बजे काठमांडू के त्रिभुन हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए टेक ऑफ करने वाला था। एयर इंडिया के एक ड्यूटी ऑफिसर ने विमान क्रमांक एआई 216 के रवाना होने से पहले उसका टायर फटने की पुष्टि की है।

विमान में 164 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य मौजूद थे। उन्होंने बताया कि टायर फटने के बाद एयरबस 320 विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। विमान के जरूरी मरम्मत के बाद एयर इंडिया की यह उड़ान शनिवार को दोपहर बाद शुरू हो पाई। अधिकारी ने बताया कि, यदि टेक ऑफ करने के बाद टायर फटा होता तो बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद विमान के सारे यात्रियों को एयरपोर्ट एरिया के प्रतिक्षालय मे रोका गया। दिल्ली से इन्डियन एयर लाईन के कर्मचारी आज टायर लेकर पहुंच चुके उम्मीद किया जा रहा है कि भारतीय विमान को शनिवार को काठमान्डू से दिल्ली रवाना किया जा सकेगा।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More