लोकसभा चुनाव में देश से हो जाएगा भाजपा का सफाया
सिद्धार्थनगर। सपा नेत्री डिंपल यादव की मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में एतिहासिक मतों एवं खतौली से सपा के सहयोगी आरएल डी के मदन भैया के जीत पर सपाई कार्यकर्ता जमकर जश्न मनाए। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव चंद्रमणि यादव के अगुआई में सपाई कार्यकर्ता सदर तहसील परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर खुशी का इजहार किया।
चंद्रमणि यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनावों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व चाचा शिवपाल यादव के नेतृत्व पूरे प्रदेश में भाजपा को हराने का काम करेंगे। रामपुर की भाजपा की जीत बेमानी की है। इस अवसर पर नागेंद्र नाथ चौबे, विजय यादव, कलाम सिद्दीकी, पंकज वर्मा, चंद्र जीत यादव व अतीकुर रहमान आदि सपाई शामिल रहे।