गीता पाठ को लोकप्रिय बनाने का अभियान

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। भगवत गीता में विचलित मन को स्थितप्रज्ञ बनाने के वैज्ञानिक सूत्र है। आधुनिक विज्ञान ने भी इस तथ्य को स्वीकार किया है। विकसित देशों तक कर्मयोग की गूंज है। इसके माध्यम से वह कुशल प्रबंधन की प्रेरणा ले रहे हैं। बड़ी संख्या में विदेशों के विश्वविद्यालयों ने भगवत गीता को अपने पाठ्यक्रम में स्थान दिया है। भारत की विरासत विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित हो रही है। ऐसे में भारत की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उसे अपनी विरासत पर गर्व के साथ ही इस पर अमल करके दिखाना होगा। भगवत गीता धार्मिक ग्रंथ मात्र नहीं है।

इसमें निजी और समाज जीवन का कुशल प्रबंधन है। महामना मालवीय मिशन लखनऊ द्वारा  संचालित श्रीमद भगवत गीता समिति गीता पाठ को लोकप्रिय बनाने का अभियान चला रही है।  प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में द्वन्द परिलक्षित होता है। कई बार अपना ही मन हृदय युद्ध स्थल जैसा हो जाता है। कौरव व पांडव की तरह परस्पर विरोधी विचारों के बीच द्वंद की स्थिति बनती है। उचित का निर्णय करना कठिन हो जाता है। शरीर भी दस इंद्रियों का रथ ही तो है। प्रभु को सारथी बना कर कर्म करता चल, अर्थात गीता के उपदेश के अनुरूप कर्म करना चाहिए।  गीता में जीवन प्रबंधन है, भ्रम से बाहर निकलने का मार्ग है। आज के जीवन मे जो तनाव है, उसे गीता के नियमित पाठ से दूर किया जा सकता है।

इसके पाठ से धर्म आधारित कर्म का भाव जागृत होता है। श्रीमद्भागवत गीता समिति द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जाते है। क्लास तीन से लेकर बारह तक के विद्यर्थियो गीता के श्लोक कंठस्थ कराए जाते है। इस समय प्रायः सभी विद्यर्थियो को गीता के श्लोक कंठस्थ है। इसी प्रकार गृहस्थ गीता अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में गृहस्थ लोग समवेत गीता पाठ करते है। तीसरे कार्यक्रम के रूप में गीता शलाका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें अंतरविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें प्रतिभागी विद्यार्थी गीता के कंठस्थ श्लोक सुनाते है। इसका उद्देश्य सभी विद्यर्थियो में गीता व संस्कृत के प्रति रुचि जागृत करना होता है।

इस प्रतियोगिता में महाभारत से जुड़े सौ प्रश्न भी दिए जाते है। अधिकतम सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरष्कृत किया जाता है। इसके अलावा गीता स्वाध्याय का भी आयोजन किया जाता है। आज के सामुहिक गीता पाठ में पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रभु नारायण श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र शर्मा, कुंदनलाल शास्त्री,ज्योति प्रकाश, राजेन्द्र मिश्र, शक्ति कुमार, राजीव पंडित, गौरव सिंह, प्रदीप मिश्रा,डॉ बृजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More