नगर निकाय चुनाव में BJP को लग सकता है 440 बोल्ट का झटका?

  • नौतनवा और सौनौली में BJP लगा सकती है अल्पसंख्यक प्रत्याशियों पर दांव?
  • पाला बदलने में माहिर हैं नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज । आगामी निकाय चुनाव में नगर पंचायत सोनौली और नगर पालिका नौतनवा में अध्यक्ष पद पर चुनाव की आस पाले BJP प्रत्याशियों को 440 बोल्ट का झटका लग सकता है। क्योंकि अन्दरूनी कलह के कारण इन दोनों सीटों पर BJP अल्पसंख्यक प्रत्याशियों पर दांव लगा सकती है। बीते दो नवंबर को BJP के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में जिस तरह नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान और नगर पंचायत सोनौली के अहद खान को तरजीह दी गई। उससे ऐसा लगता है कि BJPइयों को दर किनार किया जा रहा है। वैसे तो नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान और उनकी पत्नी नायला खान लगातार 15 वर्षों से चेयरमैन पद पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए हैं। वर्ष 2007 और 2017 में गुड्डू खान और वर्ष 2012 में नायला खान ने चुनाव जीता था। वर्तमान में गुड्डू खान चेयरमैन पद पर काबिज हैं और इस बार दमदारी से चुनाव में अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं।

बताते चलें कि  वर्तमान समय में BJP नेताओं के इर्द गिर्द सबसे अधिक चेयरमैन गुड्डू खान की उपस्थित दर्ज होने से BJPई नाराज हैं। अपना नाम न छापने की शर्त पर कुछ का तो यहां तक कहना है कि अगर BJP ने गुड्डू खान को टिकट दिया तो वे पार्टी से बगावत कर निर्दल चुनाव लड़ेंगे। यदि नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान की बात की जाए तो जहां वे एक तरफ चुनावी मौसम के बहुत बड़े ज्ञाता माने जाते हैं वहीं दूसरी तरफ पाला बदलने में पूरी तरह माहिर हैं। अगर उनके राजनैतिक सफर को देखा जाए तो वह वर्ष 2007 SP के टिकट पर चेयरमैन पद का चुनाव जीते थे। 2012 में महिला सीट होने की वजह से उनकी पत्नी नायला खान भी SP के टिकट पर चुनाव जीत गयी।

इस दो कार्यकाल में गुड्डू खान ने अकूत सम्पति अर्जित किया। तब तक गुड्डू खान अमर मणि त्रिपाठी और अमन मणि त्रिपाठी के साथ थे। 2012 मे ही ज्योंही विधान सभा का चुनाव आया गुड्डू खान  जांच के डर से अमर मणि का साथ छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कुवंर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के पाले में चले गये। गुड्डू खान अपने तो गये ही साथ ही अमर मणि के कट्टर समर्थक,जमाल अहमद,प्रहलाद प्रसाद और सुधीर त्रिपाठी को भी साथ ले गये।

आ जाने से मुन्ना सिंह खेमे में जबर्दस्त खुशी का माहौल रहा। आखिरकार इस चुनाव में मुन्ना सिंह ने अमन मणि त्रिपाठी को हरा दिया। मुन्ना सिंह के विधायक बनने के बाद उन्हीं के एक समर्थक रामेश्वर वर्नवाल ने उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री को गुड्डू खान द्वारा हासिल की गयी अकूत सम्पति की जांच करने की सूची भेजी गयी थी पर वह ठंडे बस्ते में चला गया। इस दौरान पांच साल तक गुड्डू खान विधायक मुन्ना सिंह से चिपके रहे। इसी बीच 2017 में जब विधान सभा का चुनाव आया तो उस वक्त मुन्ना सिंह का माहौल ठीक नहीं था।

इस मौसमी चुनावी विशेषज्ञ ने अपने सभी साथियों के साथ पुनः पाला बदला और अमन मणि त्रिपाठी के खेमे में आ गये। पुनः 2017 में गुड्डू खान पुनः चुनाव जीत कर चेयरमैन बने। इस तरह वह और उनकी पत्नी लगातार तीन बार 15 वर्षों  तक नौतनवा के चेयरमैन पद को सुशोभित किया। 2017 में अमन मणि त्रिपाठी ने निर्दल चुनाव लड़कर मुन्ना सिंह को 33000 हजार वोटों के भारी अंतर से हरा दिया। गुड्डू खान की जांच फिर ठंडे बस्ते में चली गयी। 2022 का चुनाव आया तो गुड्डू खान की अमन मणि से अनबन हो गयी और वह पीछले दरवाजे से मुन्ना सिंह का समर्थन करने लगे।

तो यह भी लगा कि इस चुनाव में उन्होंने अपने सारे समर्थकों को मुन्ना सिंह खेमे में भेज दिया। केवल दिखावे के लिए कभी कभार अमन के कार्यालय में जाते थे जिसके कारण गुड्डू खान को डांट भी पड़ी थी। संयोग  से 2022 के चुनाव में भारी उलटफेर हुआ और BJP निषाद गठबंधन के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी अब तक का रिकार्ड मत पाकर चुनाव जीत गये। गुड्डू खान वर्तमान विधायक से अपनी नजदीकियां ही नहीं बढ़ाया वल्कि BJP कार्यकर्ताओं के नाक में दम कर दिया।

इतना ही नहीं गुड्डू खान नगर पालिका चुनाव में BJP से टिकट पाने के लिए BJP नेताओं के साथ साये की तरह चिपके दिखाई देते हैं। निकाय चुनाव में BJP किसको टिकट देगी यह तो एक यक्ष प्रश्न है? परन्तु इतना तो तय है कि गुड्डू खान चुनाव जीतने के लिए किसी के भी साथ जा सकते हैं। यदि BJP ने उन्हें टिकट दिया तो पिछले 15 वर्षों में उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी अकूत चल और अचल सम्पत्ति की जांच पुनः प्रभावित होगी।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More