ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को निर्धारित समय से काफी पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सत्र में सदन की कार्यवाही 24 नवंबर 31 दिसंबर तक चलनी था। विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों द्वारा अर्चना नाग हनी ट्रैप मामले के मुद्दों को उठाने के साथ शीतकालीन सत्र शुरुआत से ही हंगामेदार रहा। इस दौरान अधिकांश समय किसानों और प्राथमिक शिक्षकों के मुद्दों को लेकर बिना किसी कामकाज के सदन को स्थगन करना पड़ा।

आज सुबह प्रश्नकाल के दौरान सदन में किसानों को लेकर हंगामा हुआ। उत्तेजित BJP सदस्य किसानों की समस्याओं पर बैनर लेकर सदन बीच आ गए और अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही 1130 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 11: 30 बजे फिर से बैठक शुरु होने पर BJP के सदस्यों ने सदन से बर्हिगमन किया।

BJP के मुख्य सचेतक मोहन मांझी ने कहा कि सरकार शुक्रवार को जानबूझकर सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम से कम 15 मंत्री और बीजद के 50 सदस्य अनुपस्थित हैं और चुनाव प्रचार के लिए पदमपुर में डेरा डाले हुए हैं। भोजनावकाश के बाद अध्यक्ष बी के अरुख ने विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More