Issued orders : भाजपा ने पूर्व CM अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और मदन कौशिक को राष्ट्रीय टीम में किया शामिल

भाजपा ने आज राष्ट्रीय कार्यसमिति और  विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कई कद्दावर नेताओं को नियुक्त किया है। जिसमें कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जयवीर शेरगिल को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की टीम में जगह मिली है। कांग्रेस के प्रवक्ता रहे शेरगिल को भाजपा ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ (दोनों पंजाब) स्वतंत्रदेव सिंह (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। गांधी परिवार के खिलाफ तीखी टिप्पणी के साथ कांग्रेस से बाहर निकलने के तीन महीने बाद जयवीर शेरगिल को शुक्रवार को बीजेपी ने अपना प्रवक्ता नियुक्त कर दिया। मदन कौशिक, विष्णुदेव साय, एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजीत कौर वालिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्तियों की जानकारी दी।

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More