हत्या कर बांधा हाथ, शव को पेड़ की डाल से लटकाया

नाक से आ रहा था खून, कुछ घंटे पहले ही हत्या की है उम्मीद

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,


सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर गांव के बाग में पेड़ की  डाल से फंदे के सहारे लटकता हुआ महिला का शव पाया गया। उसका हाथ पीछे से बंधा हुआ था और नाक से खून निकला हुआ था। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है। कि हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के डफालीपुर गांव के पास स्थित बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता हुआ लोगों ने शव को देखा।

इसके बाद गांव में जानकारी दे दी। सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। हाथ पीछे से बंध हुआ और चेहरे पर खून के छींटे पड़े थे। जिससे देखकर लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। प्रत्यक्षदार्शियों के मुताबिक जिस प्रकार से महिला को लटकाया गया था।

इससे यह प्रतीत हो रहा था। कि उससे संघर्ष हुआ और फिर उसकी हत्या की गई। दुष्कर्म होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। महिला के शरीर पर गौर करें तो इस घटना में दो से अधिक लोग शामिल रहेंगे होंगे। क्योंकि महिला स्वस्थ्य है और एक व्यक्ति वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव के शिनाख्त की घंटो कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में लगी हुई है।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More