बहुत जल्द ‘AAP’ एक राष्ट्रीय पार्टी बनेगी: केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी देश की जनता की नयी उम्मीद और विश्वास बन चुकी है तथा बहुत जल्द एक राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है।  केजरीवाल ने AAP के 10वें स्थापना दिवस के मौक़े पर आज कहा कि 10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। इन 10 सालों में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे। आज आम आदमी पार्टी देश की जनता की नयी उम्मीद बन चुकी है।

विश्वास बन चुकी है। बहुत जल्द एक और ऐतिहासिक जीत के साथ ‘AAP’ एक राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है। ‘AAP’ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 10 वर्ष पहले अरविंद केजरीवाल ने देश को एक भ्रष्टाचार मुक्त राजनैतिक विकल्प देने का संकल्प लिया था। आज यह संकल्प 1100 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों व करोड़ो समर्थको के साथ बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए देश की एक मात्र उम्मीद बन चुका है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर दिन इतिहास रच रही है। जो काम किसी और पार्टी के लिए कल्पना में भी असम्भव होता है, वहां से केजरीवाल का विजन और ‘AAP’ का काम शुरू होता है। आम आदमी पार्टी का हमेशा से एक ही संकल्प रहा है और वह यह है कि ‘AAP’ का हर नेता-कार्यकर्ता देश के भविष्य के लिए ऐसे ही निस्वार्थ भाव से काम करता रहेगा ताकि हम साथ मिलकर भारत को नं.1 देश बनता देख सकें। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More