मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जन्मदिन के अवसर पर मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कार्तिक सिंपल लुक में भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कुर्ता के साथ डेनिम जीन्स पहनी हुई है।
वहीं कार्तिक के बर्थडे पर उनके पेरेंट्स ने उन्हें सरप्राइज दिया है। इस सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। इन फोटोज में रूम बैलून से सजा हुआ है और टेबल पर ‘हैप्पी बर्थडे कोकी’ लिखा हुआ केक रखा है। कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म ‘फ्रेडी’ में नजर आने वाले हैं।इसके अलावा वह ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘आशिकी तीन’, ‘शहजादा’ और ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।(वार्ता)