सत्येंद्र को डॉक्टर ने फिजियोथेरेपी उपचार का सुझाव दिया, सिसोदिया का दावा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन के जेल में मालिश करवाते कथित वीडियो के वायरल होने के कुछ घंटे बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि डॉक्टर ने उन्हें (जैन) को फिजियोथेरेपी उपचार का सुझाव दिया था। सिसोदिया ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक व्यक्ति की बीमारी का मजाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि जेल में किसी को कानूनी अधिकार है कि अगर उसे कोई बीमारी है तो उसका इलाज दिया जाएगा। ऐसे वीडियो दूसरी जेलों में मिल जाएंगे।

अदालत ने ईडी को वीडियो लीक नहीं करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद BJP ने वीडियो वायरल किया जो अदालत के आदेश का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, कि हम इस पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने जैन को नियमित फिजियोथेरेपी/एक्यूप्रेशर उपचार की सलाह दी है। BJP MCD और गुजरात चुनाव हार रही है, इसलिए उन्होंने इसे ‘VIP ट्रीटमेंट’ बताते हुए अवैध रूप से उनका वीडियो जारी किया। इस बीच BJP ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस वीडियो पर चुप्पी को लेकर आलोचना की, जिसमें  जैन जेल की कोठरी के अंदर मालिश करवा रहे थे।

इससे पहले BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि केजरीवाल अब कहां हैं… जैन के वीडियो पर वह क्यों खामोश हैं? यह साफ दिखाता है कि जेल नियमावली का उल्लंघन हो रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि AAP स्पा और मसाज पार्टी बन गई है और सबसे भ्रष्ट लोगों को इसमें पनाह देती है। भाटिया ने कहा कि जेल में यह VVIP संस्कृति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More