Mourning in film industries : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल नहीं रहीं, 78 साल की आयु में हार्ट अटैक से हुआ निधन

नया लुक ब्यूरो


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का शुक्रवार शाम को हार्टअटैक से निधन हो गया है। आज उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेत्री तबस्सुम ने रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल से शादी की थी। उनका एक बेटा होशांग गोविल है। तबस्सुम की मृत्यु बहुत ही गोपनीय रखी गई।

तबस्सुम के बेटे होशांग ने बताया कि मां की इच्छा थी कि उनके मरने के बाद दुनिया को उनकी मृत्यु के बारे में बताया जाए। बता दें कि तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या में हुआ था। निधन मुंबई में हुआ। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ में उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। तबस्सुम ने फिल्म ‘दीदार’ में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं।

उन्होंने पहले भारतीय टेलीविजन टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की शुरुआत की। इस शो में वह सिनेमा जगत से जुड़े लोगों से खास बातचीत करती थीं। अभिनेत्री के इस शो को ढेर सारा प्यार मिला था। इसी वजह से यह शो दूरदर्शन पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 21 साल तक प्रसारित हुआ था। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला था। साल 2021 में तबस्सुम के निधन की अफवाह फैली थी। तब अभिनेत्री ने इस खबर को झूठी बताया था और कहा था मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। अभिनेत्री तबस्सुम के निधन पर फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर है।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः … कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं नर्गिस

अपने संजीदा अभिनय के बूते हर मुकाम किया हासिल राज्यसभा सांसद तक बनी नर्गिस, लेकिन तीन मई को हुईं दुनिया से रुखसत मुंबई। नरगिस को अपने सिने करियर में मान-सम्मान बहुत मिला। उन्हें राज्यसभा सदस्य भी बनाया गया। अपने संजीदा अभिनय से सिनेप्रेमियों को भावविभोर करने वाली नरगिस तीन मई 1981 को सदा के लिये […]

Read More
Entertainment

111 साल पहले तीन मई 1913 को प्रदर्शित हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र

लंदन, कोलंबो और रंगून में भी दिखाई गई थी भारत की यह पहली फिल्म तब से आज तक भारतीय सिनेमा जगत ने कर डाली बड़ी तरक्की मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र तीन मई 1913 को को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज […]

Read More
Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More