काशी तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए पहला जत्था पहुंचा,बनारस स्टेशन पर मध्य रात्रि में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया स्वागत

वाराणसी। उत्तर एवं दक्षिण भारतीय संस्कृति को सहेजे हुए काशी–तमिल संगमम की पहली ट्रेन शनिवार को मध्य रात्रि करीब एक बजे बनारस स्टेशन पहुंची। अतिथियों के स्वागत के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बनारस स्टेशन पर मौजूद थे। ट्रेन से उतरते हुए अतिथियों का वणक्कम (स्वागत) काशी की परंपरा के अनुसार ढोल नगाड़े, मंत्रोच्चार और फूल-माला के साथ हुआ।

स्वागत से अभिभूत सभी प्रतिनिधियों के चेहरे आधी रात में खुशी से खिले हुए नजर आ रहे थे। रामेश्वरम से चलकर बनारस पहुंची। इस ट्रेन को 17 नवंबर को तमिलनाडु के राज्यपाल RN रवि और केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन द्वारा चेन्नाई एग्मोर स्टेशन (Chennai Egmore Station) पर बनारस के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More