बच्चों की पढ़ाई को लेकर NHRC ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने फिरोजपुर जिला के सीमावर्ती इलाकों के बच्चों को शिक्षा की उचित सुविधा नहीं मिलने पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। NHRC ने बयान जारी कर बताया कि आयोग ने पंजाब के कलुवारा गांव के छात्रों की दुर्दशा के बारे में एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया विशेषकर उन लड़कियों के बारे में जिन्हें पहले सतलुज नदी के कीचड़ भरे किनारों पर पैदल चलना पड़ता है और फिर राज्य के फिरोजपुर जिला के गट्टी राजोके क्षेत्र में स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचने से पहले पाकिस्तान के साथ सीमा पर और चार किलोमीटर चलने के लिए एक बरही (एक लकड़ी की नाव) पर सवार होकर नदी पार करनी पड़ती है।

आयोग ने बताया कि समाचार रिपोर्ट ने आगे खुलासा किया कि कलुवारा तीन ओर से नदी से तथा चौथी ओर से सीमा बाड़ से घिरा हुआ है। यह भी कहा गया है कि भारी बारिश के दौरान, नदी के कारण खेतों और घरों में बाढ़ का पानी भर जाता है और यहां के निवासियों को अपनी छतों पर एक साथ दिन बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है। गांव में 50 परिवार रहते हैं और केवल एक प्राथमिक विद्यालय है। उच्च शिक्षा के लिए स्कूलों तक पहुँचने में अत्यधिक कठिनाइयों के कारण प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली अधिकांश लड़कियाँ पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं।

बयान में कहा गया कि आयोग ने पाया कि समाचार रिपोर्ट की सामग्री यदि सत्य है, तो छात्रों के शिक्षा के अधिकार के साथ-साथ क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन और सम्मान के अधिकार के प्रति राज्य के अधिकारियों की उदासीनता से संबंधित मुद्दों को उठाती है। राज्य की यह जिम्मेदारी है कि वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे और उन्हें गरिमा के साथ रहने का वातावरण प्रदान करके उनके मानवाधिकारों की रक्षा करे। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More