नगर निगम सदन में महिला पार्षदों ने महापौर संयुक्ता भाटिया का किया सम्मान

ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए दी बधाइयाँ


लखनऊ।  सदन की कार्यवाही के प्रारम्भ में ही सदन की सभी दलों की महिला पार्षदों ने महापौर संयुक्ता भाटिया को प्रथम महिला महापौर होने एवं विगत पांच साल महिला मुद्दों पर मुखरता से कार्य करने के लिए दुर्गा के रूप में सम्मानित किया। भाजपा पार्षद रुपाली गुप्ता, मिथलेश चौहान, संतोष तेवतिया, रानी कन्नौजिया, रेखा भटनागर ने महापौर संयुक्ता भाटिया को चुनरी पहनाकर तो निर्दलीय पार्षद नेहा सौरभ सिंह ने महापौर संयुक्ता भाटिया को त्रिशूल देकर दुर्गा एवं अन्य पार्षदों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा से सुशोभित किया।

कांग्रेस दल की नेता ने की महापौर की मुक्तकंठ से प्रशंसा

इस दौरान कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी ने कहा कि महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ की प्रथम महिला महापौर होने का दायित्व पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है। विगत पांच वर्षों में उन्होंने चाहे कर्मचारी हो,चाहे पार्षद हो, चाहे जनता हो अथवा कोई भी सामान्य से व्यक्ति हो उसके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करते हुए एक परिवार की तरह समानता दिखाते हुए एक सूत्र में बांधे रखने का कार्य किया है। इसके लिए महापौर संयुक्ता भाटिया बधाई की पात्र हैं। ममता चौधरी ने आगे कहा कि महापौर संयुक्ता भाटिया ने जिस तरह से महिलाओं के लिए अलग से महिला सदन रखा था, जिसमें सिर्फ महिलाओं को बात रखने का मौका दिया था।

उसी को देखते हुए विधानसभा में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिलाओं के लिए एक दिन का महिला सदन आयोजित किया जिसमें सिर्फ महिलाओं को अपनी बात रखने का मौका मिला और एक नई प्रथा का प्रारम्भ भी हुआ, यह हमारी महापौर संयुक्ता भाटिया की ही देन है। कि लोकमंगल दिवस आयोजित कर महापौर ने जनता से नियमित डायरेक्ट रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण किया। लोकमंगल दिवस जनता की समस्याओं के निस्तारण का एक प्रभावी माध्यम बना। ममता चौधरी ने आगे कहा कि महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने कार्यकाल के दौरान एक सशक्त महिला मेयर के रूप में अपने आप को स्थापित किया है और जो मार्गदर्शन एवं नेतृत्व उन्होंने महिलाओं को दिया, उसने महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास को पैदा किया।  ममता चौधरी ने आगे कहा कि मुझे गर्व है कि पांच साल जिस तरह से महापौर संयुक्ता भाटिया ने सदन से लेकर सड़क तक काम किया है उसके लिए लखनऊ की जनता की ओर से हम सभी पार्षद और यह सदन उनको कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार जताते है।

बॉन्ड पर घिरे सपा विधायक, सदन ने की माफी मांगने की मांग, महापौर ने अवार्ड लहरा दिया मौन जबाब 

म्युनिसिपल बॉन्ड पर मध्य विधानसभा के सपा विधायक के राजनीति से प्रेरित तथ्यहीन बयान पर सदन में अपर नगर आयुक्त अभय द्विवेदी ने प्रपत्र दिखाते हुए स्पष्ट किया कि म्युनिसिपल बॉन्ड की लिस्टिंग विश्व की जानी मानी वैश्विक संस्था बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में की गयी थी, जहाँ से वैश्विक स्तर की कंपनियों से ग्लोबली, नगर निगम लखनऊ का बॉन्ड खरीदा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में रजिस्टर कोई भी कंपनी बॉन्ड खरीद सकती है। नगर निगम लखनऊ बांड जारी करने वाला उत्तर भारत का प्रथम शहर बना। जिसमे किसी एक प्रदेश की सिर्फ तीन कंपनियों ने नही बल्कि पूरे भारत की सरकारी और प्राइवेट 18 कंपनियों ने लखनऊ के बॉन्ड को खरीदा था। जोकि लखनऊ नगर निगम के सुव्यवस्थित और बेहतर वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है।

ज्ञात होकि इस बांड की लॉन्चिंग से लखनऊ शहर की छवि बदली और बॉन्ड से तैयार प्रोजेक्ट की कामयाबी और लोकप्रियता को देखते हुए यूपीडेस्को ने लखनऊ को “गवर्नेंस इन्नोवेशन इन अर्बन हाऊसिंग एन्ड डेवेलोपमेंट” का अवार्ड भी प्रदान किया साथ ही लखनऊ वैश्विक रैंकिंग भी बढ़ी है। साथ ही बांड लिस्टिंग होते ही लखनऊ की छवि विश्व स्तर पर उभरी है। उक्त जवाब आने के बाद भाजपा पार्षदों ने “रविदास मोहरोत्रा माफी मांगो” के नारे लगाए। महापौर सँयुक्ता भाटिया ने सदन के पटल से अवार्ड को लहराकर सपा विधायक के दुष्प्रचार का मौन उत्तर दिया। इस दौरान समस्त भाजपा पार्षदों ने महापौर सँयुक्ता भाटिया के साथ अवार्ड की फ़ोटो खिंचवाई और “रविदास मोहरोत्रा माफी मांगो” के नारे लगाए।

Central UP

एलडीए अफसरों कमाई का जरिया बनी सीलिंग कार्यवाही!

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More