मुद्रा में साँस्कृतिक प्रतिबिंब

राजभवन में रखा जाएगा सिक्का एल्बम


डॉ दिलीप अग्निहोत्री


एक समय था जब विश्व व्यापार में भारत की भागेदारी सर्वाधिक थी। प्राचीन काल में ही यहां के प्रतापी राजाओं ने व्यापार विनिमय के लिए मुद्रा का चलन कराया था। समय समय पर मुद्रा पर अंकित चित्रों में परिवर्तन होता रहा। आज भी भारतीय राजाओं द्वारा प्रचलित मुद्रा धरोहर के रूप में दिखाई देती है। ब्रिटिश काल की मुद्रा में हमारी परतंत्रता की झलक थी। आज मुद्रा पर महात्मा गांधी के चित्र मानवता और अहिंसा का संदेश देते हैं। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि मुद्रा किसी भी देश की संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतिबिम्ब होती है।

इससे तत्कालीन इतिहास एवं अर्थव्यवस्था की जानकारी मिलती है, जिससे हमारी आगामी पीढ़ियों को हमारी समृद्ध संस्कृति का ज्ञान होता है। सिक्कों पर प्राप्त तिथियां एवं अंकन उस कालखण्ड के इतिहास व संस्कृति की जानकारी का सशक्त माध्यम है। क्योंकि सिक्के तत्कालीन धर्म एवं दर्शन व सामाजिक जीवन को प्रतिबिम्बत करते हैं। आनंदीबेन पटेल ने अर्न्तराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, गोमतीनगर के प्रांगण में राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित भारतीय मुद्रा परिषद के एक सौ चारवें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी को विभिन्न शहरों में लगायें तथा उनका भ्रमण भी अपने बच्चों को अवश्य करायें ताकि हमारे बच्चे हमारी संस्कृति के बारे में जान सकें। क्योंकि हमारी युवा पीढ़ी इस प्रकार की जानकारियों से अनभिज्ञ है. हमारे बच्चे हमारी ऐतिहासिक समृद्धता से अनभिज्ञ हैं। उत्तर प्रदेश का इतिहास बहुत समृद्ध है। हमें अपने बच्चों को ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों पर ले जाकर उन्हें उनसे परिचित कराना चाहिये। क्योंकि हमारी नयी पीढ़ी ही हमारी संस्कृति की संवाहक है। सिक्कों की दुनिया बहुत निराली है। इसका ज्ञान हमें अपने बच्चों को अवश्य कराना चाहिये। उन्होंने राजभवन में एक सिक्का एल्बम रखने की घोषणा की।

Central UP

एलडीए अफसरों कमाई का जरिया बनी सीलिंग कार्यवाही!

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More