Snow Cover on Mountains : कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठंड

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर मौजूद सैलानी बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। ‌वहीं आज सुबह बद्रीनाथ में फिर एक बार बर्फबारी हुई। यहां की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। इसका असर राजधानी देहरादून में भी देखने को मिला है। ‌पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हुई। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर आज से बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। ‌ 19 नवंबर को धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे।

उत्तरकाशी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को यमुनोत्री, खरसाली, गंगोत्री, हर्षिल, मुखवा, सुक्की टाप, रैथल, बार्सू, ओसला सहित आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। गंगोत्री सहित हर्षिल घाटी में यह सीजन का पहला हिमपात है। ‌दून-मसूरी समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मौसम का मिजाज आज भी इसी प्रकार का बना रह सकता है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत लहर चल रही है। लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिला के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

रोहतांग दर्रा में 1 फीट से अधिक बर्फबारी हुई है, जबकि कोकसर और अटल टनल के दोनों छोर में चार से पांच इंच तक हिमपात हुआ। जम्मू-कश्मीर में सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। कश्मीर के कई इलाकों में बर्फ की चादर नजर आ रही है। सोमवार को भी गुलमर्ग, पहलगाम, बनिहाल समेत कई इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, जम्मू के डोडा और पुंछ में भी बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भी तापमान में गिरावट आई है।

National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More