प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर प्रेमिका के किए 35 टुकड़े

नई दिल्ली।  दिल्ली पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया और बताया कि 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर को कथित तौर पर 35 टुकड़ों में काट डाला और उन टुकड़ों को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आफताब अमीन पूनावाला के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के मानिकपुर थाना के कर्मचारी ने आठ नवंबर को एक महिला के लापता होने के संबंध में दिल्ली के महरौली थाना में दिल्ली में रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि उक्त लापता महिला छतरपुर पहाड़ी इलाके में आफताब अमीन पूनावाला के साथ रह रही थी और इलाके से लापता हो गई थी।

लिहाजा नौ नवंबर को महरौली थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, लापता महिला के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया और विवरण मांगा गया। उसके पिता ने कहा कि 14 सितंबर को उसके पुत्र को उसकी पुत्री के दोस्त ने बताया कि पिछले ढाई महीने से उससे से कोई संपर्क नहीं हो रहा है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। उसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट महाराष्ट्र के मानिकपुर थाने में दर्ज करायी, उसके बयान पर दिल्ली के महरौली थाने में मामला दर्ज कर छानबीन की गयी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आफताब की तलाश में छापेमारी की गई।

दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी में छापेमारी की गई, जहां दोनों रह रहे थे और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि लगातार की गयी पूछताछ के दौरान, आफताब ने खुलासा किया कि वह और मृतका 2019 से कथित तौर पर लिव-इन रिलेशन में थे और मूल रूप से दोनों मुंबई के रहने वाले थे। वे साल 2019 में किसी डेटिंग ऐप के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। तब से ये दोनों साथ हैं। उनका बहुत बार झगड़ा होता था। उन्होंने मार्च और अप्रैल के महीनों में हिल स्टेशनों का दौरा किया था। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली में रहने का फैसला किया। घटना वाले दिन आरोपी ने कथित तौर पर मृतका का गला घोंट दिया और शरीर को 35 भागों में काट दिया और लंबे समय तक उन टुकड़ों को ठिकाना लगाते रहा। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More