अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के साल में दो बार आयोजन का गोयल ने दिया सुझाव

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को राजधानी के प्रगति मैदान में 41वें भारत अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन किया और इसे वर्ष में दो बार आयोजित किये जाने का सुझाव दिया। गोयल ने कहा कि दूसरा मेला भारत की स्वदेशी क्षमताओं और इसकी उभरती ताकत को प्रदर्शित करने वाला हो तथा इसमें महिलाओं, सूक्ष्म, लघु-मझोले उद्यमियों, सेवा क्षेत्र के प्रदर्शकों और नए प्रदर्शकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। इस मेले में एमएसएमई की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इसे वहनीय भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में स्थानीय मेलों का भी आयोजन किया जाना चाहिए।

विशेष रूप से त्योहारों और पर्यटन के मौसम के संबंध में ताकि पारंपरिक और स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा मिले। इन स्थानीय मेलों को पैकेजिंग और डिजाइन तत्वों में सुधार पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, कि अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए गुणवत्ता और व्यावसायिकता पर IITF का ध्यान केंद्रित होना चाहिए। मेले को और मजबूत करने के लिए हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि केवल उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बेचे जाएं और प्रदर्शकों को अनिवार्य रूप से गुणवत्ता प्रमाणित होना चाहिए। उन्होंने मेले में सभी वित्तीय लेन-देन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चलाने के प्रयास किए जाने का सुझाव दिया और कहा कि भारत का फिनटेक क्षेत्र दुनिया में सबसे मजबूत क्षेत्रों में से एक है तथा पिछले महीने ही देश में लगभग 600 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्चुअल मेले आयोजित करने पर विचार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा , कि  गति एक महत्वाकांक्षा है और स्केल हमारी ताकत है। जिस नए भारत की हम परिकल्पना कर रहे हैं। वह गति और पैमाने के साथ जुड़ जाएगा। इस अवसर पर वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश, वाणिज्य राज्य मंत्री सुश्री अनुप्रिया पटेल, फोकस राज्यों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। करीब 73, 000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित मेले में इस वर्ष भारत और विदेशों से लगभग 2500 इकाइयां भाग ले रही हैं। इस बार मेले में झारखंड और महाराष्ट्र भागीदार और उत्तर प्रदेश और केरल फोकस राज्य हैं। देश से 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की इकाइयां इसमें अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी । केंद्र शासित लेह लद्दाख पहली बार भाग इस मेले में भाग ले रहा है। (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More