दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से सिंध नदी में गिरी, तीन की मौत 21 घायल

दतिया। मध्‍य प्रदेश के दतिया जिले के अंतर्गत आने वाली सेवढ़ा तहसील से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी पर बने छोटे पुल से नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु दबोह लहार के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। आपको बता दें कि, हादसे का शिकार हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु भिंड जिले के दबोह थाना इलाके के जाखोली बिंडवा गांव में रहने वाले हैं जो रतनगढ़ माता के दर्शन करने गए थे। बता दें कि, रतनगढ़ में सोमवार को मेला लगता है।

श्रद्धालु यहां माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने आए थे यह सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर शाम करीब 7.30 बजे वापस दबोह लौट रहे थे। इसी दौरान सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी के पुराने छोटे पुल से गुजरते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया पुल में गड्‌ढे में फंस गया, जिससे वो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। (BNE)

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]

Read More
Madhya Pradesh

Lok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]

Read More
Madhya Pradesh

शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]

Read More