भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कृष्णकांत पांडे का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

लखनऊ। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांगेस नेता कृष्णकांत पांडे का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। ‌ बता दें कि यात्रा का आज 62वां दिन है। ‌महाराष्ट्र के नांदेड़ में मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे हाथ में झंडा लेकर चल रहे थे, तभी उन्हें अटैक आ गया।  कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश के अलावा पार्टी के कई नेताओं ने पांडे के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कृष्णकांत पांडे के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे और और मेरे साथ चल रहे थे। कुछ मिनटों के बाद उन्होंने एक सहयोगी को झंडा सौंप दिया और वापस चले गए। इसके बाद वे गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More