सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं मोदी : कांग्रेस

नई दिल्ली । कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता का दुरुपयोग कर निष्पक्ष तथा स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।  कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज यहां कहा कि मोदी का ध्यान सत्ता और सरकार के जरिए जनता की सेवा करने पर नहीं बल्कि चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए काम करना उनका सबसे प्रिय काम हो गया है।

उन्होंने कहा कि हाल में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह भाजपा के बागी विधायक कृपाल परमार पर दबाव डालकर कांगड़ा के फतेहपुर से निर्दलीय तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि मोदी हिमाचल प्रदेश के चुनाव में जो व्यवहार कर रहे हैं उससे साफ हो गया है कि भाजपा राज्य विधानसभा का चुनाव हार रही है और प्रधानमंत्री को इसका बखूबी एहसास हो गया है कि उनकी पार्टी हिमाचल विधान सभा चुनाव हार रही है।

उन्होंने कहा, कि भाजपा और मोदी ने मान लिया है कि भाजपा हिमाचल में चुनाव हार रही है। यही बता रहा है-डेरे के चक्कर लगाना और बागियों को धमकाना। चुनाव में व्यस्त है प्रधानमंत्री, कौन आएगा गिरती अर्थव्यवस्था बचाने। पूरा देश छोड़ मोदीजी लगे हैं स्थानीय बागियों को मनाने। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More