दिल्ली में जरुरी सेवाओं के अलावा अन्य ट्रकों की एंट्री पर रोक : गोपाल राय

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में जरुरी सेवाओं के अलावा अन्य ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है जबकि CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों को आने की अनुमति रहेगी। गोपाल राय ने संवाददाता सम्मेलन में आज बताया कि दिल्ली में प्रदूषण की सीवियर स्थिति को देखते हुए सीक्यूएएम ने ग्रैप के चौथे चरण को लागू करने का निर्देश दिया था। इसी के मद्देनजर आज से दिल्ली में जो प्रतिबंद्ध लगे हुए हैं, उसको और भी कड़ा किया जा रहा है। निर्माण एवं विध्वसं कार्य पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन अभी तक कुछ कैटेगरी के निर्माण एवं विध्वंस की गतिविधियों को छूट दी गई थी। उनमें से हाइवे, फलाईओवर एवं सड़कें, दिल्ली जल बोर्ड के पाइप लाइन तथा पावर ट्रांसमिशन के कार्य पर अब बैन लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रेप के नये प्रतिबंधों को लागू करते हुए आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के अलावा अन्य डीजल वाहन दिल्ली में प्रतिबंधित होंगे। केवल सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा। दिल्ली में पंजिकृत डीजल के मध्यम और भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा, जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े नहीं है। डीजल इंजन के छोटे वाहन जो की बीएस 06 से नीचे हैं वे भी प्रतिबंधित रहेंगे। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इन प्रतिबंधों के मॉनिटरिंग के लिए स्पेशल कमिश्नर ट्रांसपोर्ट के नेतृत्व में छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।

इस कमेटी में दो सदस्य परिवहन विभाग, दो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस तथा दो DPCC  के होंगे। यह कमेटी सुनिश्चित करेगी कि इन प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन हो सके। इसके साथ साथ हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री को पत्र लिख कर यह अनुरोध कर रहे हैं। कि वे आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन नहीं हैं, उन्हें दिल्ली के बार्डर तक न आने दें। उन्हें पहले ही ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर डाईवर्ट करने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत करने का आदेश दिया गया है, बाकी के 50 प्रतिशत वर्क फार्म होम करेंगे। साथ ही प्राइवेट कार्यालयों के लिए भी ऐसा करने के लिए एडवाईजरी जारी की जा रही है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More