सरहद पर लावारिश खाद व कपड़ा बरामद

उमेश तिवारी


भारत- नेपाल अंतराष्ट्रीय बार्डर से सटे सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों भारतीय उर्वरक व चीनी, कपड़ा व्यापक पैमाने पर धड्डले से अवैध तस्करी के जरिए दूसरे देश नेपाल राष्ट्र को तस्करों द्वारा भेजा जा रहा है। उक्त तस्करी पर सुरक्षा एजेंसियां अंकुश लगाने में जुट गई। इसी क्रम में बरगदवा पुलिस, SSB व कृषि अधिकारी के संयुक्त टीम ने क्षेत्र के नो मैन्स लैंड के समीप पिलर संख्या 507/11 के पास से लावारिस खाद, यूरिया, कपड़ा बरामद कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ० कौस्तुभ के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बरगदवा के नवागत थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव व कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, 22वी वाहिनी SSB की संयुक्त टीम ने मुखबिर के सूचना पर क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 507/11 के समीप से लावारिस हालत में नौ बोरी डीएपी, सात बोरी यूरिया समेत 11 बंडल कपड़ा बरामद किया है।

बरामद साजो सामान स्थल सीमा शुल्क चौकी (कस्टम विभाग) ठूठीबारी के हवाले सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा की उक्त भारतीय उर्वरक खाद व कपड़ा पड़ोसी देश नेपाल राष्ट्र को तस्करी के जरिए भेजने के लिए रखी गई थी। बरामदगी टीम में सहायक विकास कृषि अधिकारी सुनील कुमार, SSI  जयहिंद भारती, ओमप्रकाश यादव, अमन सिंह, प्रतीक पाण्डेय, व SSB के सतीश लाल, रमेश मुर्मू, रेवती वि, पियूश्वासष विश्वास सहित तमाम जवान शामिल रहे।

 

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More