दिल्ली में खुलेंगे एक सौ महिला मोहल्ला क्लीनिक : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में महिलाओं के लिए 100 विशेष मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे जिसमें सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।  केजरीवाल ने चार महिला मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करने के बाद आज कहा कि उन्हें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है। कि दिल्ली में महिलाओ के लिए चार महिला मोहल्ला क्लीनिक अलग से खोले जा रहे हैं। आने वाले समय में पहले चरण के अंतर्गत 100 महिला मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। उसके बाद भी कई और महिला मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। इनमें केवल महिलाएं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों का इलाज किया जाएगा। महिला मोहल्ला क्लीनिक में सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।

इससे महिलाएं महिलाओं से बात करके आसानी से अपनी सारी समस्या बता सकती हैं। महिला मोहल्ला क्लीनिक में भी दवाई, टेस्ट और सारा इलाज फ्री होगा। मोहल्ला क्लीनिकों में समान्य रूप से 239 तरह के टेस्ट करते हैं। यह सारे टेस्ट महिला मोहल्ला क्लीनिकों में भी होंगे। इसके अलावा, महिलाओं से संबंधित जो भी टेस्ट हैं, वो भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्राइमरी हेल्थ केयर के लिए मोहल्ला क्लीनिक है, जिसमें खांसी, जुकाम, बुखार जैसी छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।

दिल्ली में हमारी सरकार बनने से पहले बड़े-बड़े अस्पताल तो बहुत थे लेकिन छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी लोगों को बड़े-बड़े अस्पतालों में दौड़ना पड़ता था। इन अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइनें होती हैं। पहले वहां दवाइयां भी नहीं मिलती थी। अब पूरे दिल्ली के अंदर 521 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। अब लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए बड़े-बड़े अस्पतालों में भीड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब लोगों की छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज अपने इलाके में स्थित मोहल्ला क्लीनिक में हो जाता है। उन्होंने कहा कि यहाँ बच्चों का टीकाकरण, नवजात शिशु और छोटे बच्चों की सभी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक को देखकर कई राज्यों के अंदर मोहल्ला क्लीनिक शुरू हुए हैं। आने वाले समय में महिला मोहल्ला क्लीनिक भी पूरे देश में इसी तरह से फैलेंगे और लोगों की सेवा करेंगे। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More