Twitter : ब्लू टिक के लिए देने होंगे 660 रुपये, Elon Musk ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने ट्विटर पर वैरिफाइड एकाउंट्स के लिए फीस तय कर दी है। मस्क ने इसकी जानकारी सिलसिलेवार ट्वीट से दी है। मस्क ने ट्वीट में कहा कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स को आठ डॉलर फीस के तौर पर देनी होगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से बताया है कि फीस हर देश में अलग-अलग होगी। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने खुद ट्वीट करते ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की प्राइसिंग का ऐलान किया है।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत लोगों को क्या फायदे मिलेंगे। ट्विटर ब्लू सब्क्रिप्शन के तहत यूजर को रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी, एलन मस्क के मुताबिक इस फीचर के चलते स्पैम और स्कैम पर लगाम कसी जा सकेगी। इसके अलावा यूजर्स अब लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे। (BNE)

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More