पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की धमकी पर खेल मंत्री ने कहा-भारत को किसी की सुनने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगले साल भारत में होने वाले ICC वनडे वर्ल्ड से बाहर होने की पाकिस्तान की धमकी का जवाब देते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल इसका जवाब देगा और वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में ही होगा। पाकिस्तान से एशिया कप को स्थानांतरित करने पर BCCI सचिव जय शाह द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी।

BCCI की बैठक के बाद सचिव जय शाह ने तटस्थ स्थान पर एशिया कप के आयोजन पर टिप्पणी की थी। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि BCCI PCB  के ब्लैकमेल पत्र का जवाब देगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप निश्चित रूप से भारत में होगा। उन्होंने कहा कि यह BCCI का विषय है और बोर्ड इसका जवाब देगा। अगले साल भी वर्ल्ड कप होगा और दुनिया भर की टीमें भी खेलेंगी। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी स्थिति में है, जहां उसे किसी की सुनने की जरूरत नहीं है। (BNE)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More