स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म क्रैक में नजर आयेंगे विद्युत जामवाल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म क्रैक में काम करते नजर आयेंगे। विद्युत जामवाल ने अपनी नयी फिल्म का एलान किया है। इस फिल्म का शीर्षक क्रैक-जीतेगा तो जीयेगा है। विद्युत जामवाल क्रैक का सह-निर्माण भी कर रहे हैं।

फिल्म में विद्युत के साथ जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह स्पोर्ट्स् पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं।क्रैक की शूटिंग पोलैंड में शुरू हो चुकी है। विद्युत जामवाल ने कहा कि इस वक्त जैसी परिस्थितियां हैं, हमें अपनी सीमाओं को लांघना होगा और ऐसा काम करना होगा, जो नया हो। इसीलिए हम एक्सट्रीम स्पोर्ट्स पर फिल्म क्रैक लेकर आ रहे हैं। (वार्ता)

 

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More