विश्वप्रसिद्ध बाबाधाम देवघर में पुजारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल,

नया लुक ब्यूरो


रांची/देवघर । बुधवार देर शाम देवघर के नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा सभा चौक पर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं गोलीबारी में एक युवक घायल भी हो गया। मृतक की पहचान मनीष कुमार झा के रूप में हुई है। वह देवघर के शिक्षा सभा चौक पर ही एक यात्री निवास में अपने पिता अरविंद झा के साथ रहता था। अरविंद झा बाबा मंदिर में पूजा-पाठ कराते हैं। वहीं घायल का नाम शोभित आनंद है। उसके पिता का नाम दिनेश आनंद है। वह बाबा मंदिर के सिंह दरवाजा के नजदीक का रहनेवाला है। गोली की आवाज सुनकर स्‍थानीय लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा मनीष खून से लथपथ पड़ा है। तुरंत उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

 

मोमो खाने गया था मनीष, अपराधियों ने मार दी गोली

मृतक के पिता अरविंद झा बांका के अमरपुर के रहने वाले हैं और वर्षों से शिक्षा सभा चौक के नजदीक यात्री निवास में रहकर मंदिर में पूजा-पाठ कराते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को वह घर से चौक पर मोमो खाने के लिए गया और कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने बताया कि उसे गोली मारी गई है। अरविंद झा ने बताया कि बेटा पढ़ाई कर रहा था। वहीं घायल शोभित आनंद अपने पिता के साथ शिक्षा सभा चौक पर एक दुकान में सामान खरीद रहा था। तभी उसे गोली मारी गई। शोभित ने बताया कि वह अपने पिता के साथ खरीदारी कर रहा था, तभी अचानक कुछ युवक आए और गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी। गोली उसके कमर और जांघ में लगी है। परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

 एक गोली घायल शोभि‍त के कमर में फंसी 

बताया जा रहा है कि एक गोली घायल शोभित के कमर में फंसी है। डॉक्‍टर गोली को निकालने के प्रयास में जुट हैं। वहीं मृतक मनीष को अपराधियों ने सटाकर कनपट्टी में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। SDPO पवन कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। बता दें कि शिक्षा सभा चौक शहर के हृदय स्थली कहे जाने वाले टावर चौक को सीधे रास्ते से जोड़ती है। यह चौक शहर का सबसे मुख्य बाजार का रोड है और ऐसे में इस प्रकार की घटना से लोग दहशत में हैं।

 

homeslider Jharkhand

झारखंड: 15 IPS अफसरों का होगा IG और DIG में प्रमोशन,

नया लुक ब्यूरो रांची । झारखण्ड पुलिस के 15 IPS अधिकारियों को अगले महीने प्रमोशन मिलेगा। जिनमें 2006 बैच के पांच IPS को आईजी रैंक में और 2009 बैच के एक और 2010 बैच के नौ IPS को डीआईजी रैंक में प्रमोशन मिलेगा। इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में तैयारी की जा […]

Read More
Jharkhand

जांच एजेंसी का बड़ा खुलासा : SP नौशाद आलम ने ED अफसरों को SC-ST केस में फंसाने की रची साजिश

नया लुक ब्यूरो रांची । नौशाद आलम के विरुद्ध ED कार्यालय में जमीन पर जबरन कब्जा दिलाने से लेकर अवैध बालू तस्करी से संबंधित भी डेढ़ दर्जन शिकायतें भी है साहिबगंज के SP नौशाद आलम के खिलाफ बड़ा खुलासा हुआ है। ED की जांच में जो सबूत मिले हैं उसके अनुसार जिस तरह अमित अग्रवाल […]

Read More
Jharkhand

झारखंड: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर पांच हाथियों की दर्दनाक मौत,

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, रंजन कुमार सिंह मुसाबनी/रांची। झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम स्थित मुसाबनी वन क्षेत्र के बेनाशोल उपरबांधा पोटास जंगल में 33 हजार वोल्ट की चपेट में आने से पांच हाथियों की तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि हिंदुस्तान […]

Read More