रक्षा उत्पादन को दो वर्ष में 22 अरब डॉलर तक पहुंचाने में जुटी है सरकार: राजनाथ

गांधीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत में रक्षा उद्योग नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है और निवेश के लिए बेहतर माहौल बना है तथा सरकार वर्ष 2025 तक रक्षा उत्पादन को 12 अरब डॉलर से बढ़ाकर 22 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंचाने के प्रयासों में लगी है। सिंह ने यहां बारहवी रक्षा प्रदर्शनी के दौरान रक्षा क्षेत्र में निवेश विषय पर सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि देश में रक्षा उद्योग नई ऊर्जा के साथ विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पूरा विश्व भारत को आशा की निगाहों से देख रहा है।

वही भारत दुनिया की जरूरतों को पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। घरेलू कंपनियों और मूल उपकरण बनाने वाली विदेशी कंपनियों को रक्षा क्षेत्र में निवेश का आह्वान करते हुए सिंह ने कहा कि सरकार पिछले कुछ समय में निवेशकों के लिए ऐसा माहौल तैयार करने में सफल रही है। जिसमें उन्हें ना केवल मुनाफा मिले बल्कि घरेलू और विश्व बाजार में उनकी अच्छी पहचान भी बने।

उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2025 तक रक्षा उत्पादन को 12 अरब डॉलर से बढ़ाकर 22 अरब डॉलर करने के लिए अथक प्रयास कर रही है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। कि भविष्य में रक्षा उद्योग के लिए कितने अवसर उपलब्ध होंगे। सिंह ने कहा कि देश में रक्षा उद्योग आज एक महत्वपूर्ण बोर्ड पर है और अब देश ने लड़ाकू विमान, विमान वाहक पोत, युद्धक टैंक और लड़ाकू हेलीकॉप्टर बनाकर रक्षा भी निर्माण के क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से बने इकोसिस्टम से रक्षा उद्योग को एक अनुभव मिला है, जो भविष्य में और अधिक सक्षम रक्षा प्रणालियों को विकसित करने में सहायक होगा। (वार्ता)

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More