सोनिया, प्रियंका ने खड़गे को घर जाकर दी बधाई

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। गांधी ने खड़गे को बधाई दी और उन्हें पुष्प गुच्छ भी भेंट किया। वाड्रा ने भी खड़गे को बधाई दी। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं लेकिन उन्होंने ट्वीट कर भी खड़गे को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। खडगे के निर्वाचित घोषित होने के साथ ही उनके आवास पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी ने भी कहा है कि वह खडगे को उनके घर जाकर बधाई देंगे। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई।

कांग्रेस अध्यक्ष भारत की लोकतांत्रिक दृष्टि का प्रतिनिधित्व करता है। उनका लम्बा अनुभव है और वह ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता से पार्टी की सेवा करेंगे। वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर खड़गे को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि राजनीतिक जीवन का आपका जमीनी अनुभव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देगा। आपके नेतृत्व में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। थरूर ने भी खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व व मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकताओं को एक नई दिशा मिलेगी तथा सभी लोग कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित होकर कार्य करेंगे।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने खडगे सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक बताया और कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राजनीति में 50 साल पूरे किए हैं। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में और राज्य तथा केंद्र में मंत्री के रूप में विशिष्टता हासिल की है। वह नेहरू, अंबेडकर, इंदिरा गांधी और देवराज उर्स से प्रेरित सामाजिक सशक्तिकरण के प्रतीक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे की जीत उन ताकतों की जीत है जो वैचारिक प्रतिबद्धता को व्यक्तिगत महत्व से ऊपर रखते हैं। खड़गे लाइमलाइट में रहने की बजाए हमेशा कांग्रेस पार्टी के हितों के लिए आत्म-प्रभावी ढंग से काम करने वाले संगठन के सबसे उत्कृष्ट व्यक्ति रहे हैं। उन्हें सभी कांग्रेसियों की शुभकामनाएं। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More