बच्चे के वाहन चलाने पर पिता को हो सकती है सज़ा, जानिए क्या है नियम

नई दिल्ली। अक्सर ही बच्चे छोटी उम्र से ही अपने पिता के वाहन को चलाने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं, कई बच्चों के पिता भी उन्हें इस जोखिम भरे काम के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पर ट्रैफिक के नियम के अनुसार बच्चों के वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर उनके पिता पर जुर्माना लग सकता है। इतना ही नहीं, इसके लिए उनको सज़ा भी हो सकती है। क्या है ट्रैफिक नियम? ट्रैफिक नियम के अनुसार ट्रैफिक नियम के अनुसार अगर कोई नाबालिक बिना लर्नर लाइसेंस के कार या बाइक चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके पिता को जुर्माना भरना पड़ेगा।

यह जुर्माना 25,000 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा पिता को 3 साल तक की जेल भी हो सकती है। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 199A के तहत नाबालिग के पिता को दंडित किया जा सकता है। कौनसे वाहन चला सकते हैं बच्चे? नियम के अनुसार बच्चे इलेक्ट्रिक वाहन चला सकते हैं, लेकिन 25 की स्पीड तक ही। इसके अलावा बच्चे 100 सीसी से कम का वाहन भी चला सकते हैं। हालांकि ज़्यादातर घरों में 100 सीसी से अधिक का वाहन ही होता है। (BNE)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More