मोदी ने हिमाचल को तीन परियोजनाओं की दी सौगात

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में तीन परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने चंबा में रैली को संबोधित करते हुए पहले 800 करोड़ रुपये की जलविद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा दो विद्युत परियोजनाओं पीएम मोदी ने 48 मेगावाट की चांजू-3 पनबिजली परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल-चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी। हिमाचल के लिए लगभग तीन हजार करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण का भी शुभारंभ भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, कि जब देश की आजादी के 100 साल होंगे तो हिमाचल भी अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा होगा। इसलिए आने वाले 25 वर्षों का एक-एक दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत की आजादी का अमृतकाल शुरू हो चुका है। जिसमें हमें विकसित भारत का संकल्प पूरा करना है। आने वाले कुछ महीनों में हिमाचल की स्थापना के भी 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। आज हिमाचल के पास डबल इंजन सरकार की ताकत है। इस डबल इंजन की ताकत ने हिमाचल के विकास को डबल तेजी से आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का काम करने का तरीका अलग है। हमारी प्राथमिकता ये है कि लोगों के जीवन को आसान कैसे बनाएं। इसलिए हम जनजातीय क्षेत्रों, पहाड़ी क्षेत्रों पर सबसे अधिक बल दे रहे हैं। हमारी सरकार ने एक और फैसला लिया है। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का फैसला ये दिखाता है कि हमारी सरकार जनजातीय लोगों के विकास को कितनी प्राथमिकता दे रही है।

मोदी ने कहा, कि  शिलान्यास भी हम करते हैं, लोकार्पण भी हम करते हैं। यही हमारे काम करने का तरीका है और यही डबल इंजन की सरकार है। युवाओं के कौशल को निखारना हमारी प्राथमिकता है। हिमाचल के युवाओं ने फौज में नये आयाम बनाए हैं। विकसित हिमाचल के लिए डबल इंजन की सरकार का यही लाभ है। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने रिवाज बदलने की ठान ली है। आज दोगुनी रफ्तार से सड़कें बनाई जा रही हैं।  तो उसी रफ्तार से ब्रॉडबैंड पहुंचाया जा रहा है। आज एक तरफ हिमाचल में नल से जल पहुंचाने का काम चल रहा है तो सरकार की तमाम सेवाए कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पहुंचाई जा रही हैं।

जब मैं हिमाचल में रहता था तो चारों तरफ निराशा की खाई और अविश्वास के पहाड़ दिखते थे। दिल्ली वालों ने कभी इसे भरा ही नहीं, लेकिन हम विश्वास की नयी पहचान बना रहे हैं। मोदी ने कहा ट्रिपल आईटी का लोकार्पण भी आज हुआ है, डबल इंजन की सरकार हिमाचल प्रदेश को किस बुलंदी पर देखना चाहती है।  ये प्रोजेक्ट आने वाली पीढ़ी के सपनों को नयी उड़ान देने वाले हैं। जरूरतों और आशा आकांक्षाओं में फर्क होता है। दिल्ली में बैठे लोग आपकी जरूरतों को कभी समझ नहीं पाए,  इसका नुकसान हिमाचल ने उठाया, यहां के युवाओं ने उठाया, लेकिन अब समय बदल गया है, अब जनता जनार्दन की आशाएं आकांक्षाए पूरी करने के लिए सरकार पूरी मेहनत से जुटी हैं। (वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Hariyana Haryana Himachal Punjab

अटारी में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर । सीमा सुरक्षा बल (BSP) और पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम करते बुधवार को अमृतसर के सीमावर्ती गांव अटारी से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की है। BSP के जनसंपर्क अघिकारी ने बताया कि सुबह नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर […]

Read More
Hariyana Himachal Punjab

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

सिरसा। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। ये पैरोल डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी के अवतार माह के कार्यक्रम के दृष्टिगत मिलने से डेरा अनुयायी काफी खुश हैं। रोहतक प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के बागपत प्रशासन को सूचना दे […]

Read More