कलाई की ये रेखा बताती है कितने साल जिएंगे आप

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ये रेखाएं आपका भविष्य बताती हैं। हाथों की रेखाओं में आपकी जीवन रेखा भी मौजूद है। हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष विज्ञान के अंतर्गत आने वाला एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति की हाथ की रेखाओं की विस्तार से जानकारी दी गई है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव की जानकारी मिलती है। सिर्फ हाथों की रेखाएं ही नहीं बल्कि कलाई की रेखाएं भी व्यक्ति के भविष्य की गणना करती हैं। कलाई पर दिखने वाली रेखाओं को मणिबंध रेखा कहा जाता है। आपकी कलाई में मौजूद रेखायें जो आपके जीवनकाल की जानकारी देती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कलाई में जितनी मणिबंध रेखा होगी उस व्यक्ति की आयु उतनी हई अधिक होगी। इसके विपरीत यदि व्यक्ति की कलाई में मणिबंध रेखाएं कम हैं तो उसकी आयु कम मानी जाती है।  हस्तरेखा शस्त्र के अनुसार यदि अगर मणिबंध रेखाओं पर एक लाइन दिख रही है, तो व्यक्ति को 23- 28 साल के बीच में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको महामृत्युजंय पाठ करना चाहिए।
दो लाइन होने पर 46  से 56 के बीच संभलकर चलने की जरूरत है। और अपना ज्यादा से ज्यादा समय पूजा-पाठ में बिताना चाहिए। यदि  हाथ में तीन मणिबंध रेखाएं हैं तो यह लंबी उम्र की ओर इशारा करती हैं। हाथ में 4 मणिबंध रेखाओं का अर्थ है कि व्यक्ति 80 साल से अधिक जीवित रहेगा।  हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ की पहली मणिबंध रेखा का अर्थ किसी भी स्त्री और पुरुष के लिए विभिन्न होता है। जिस महिला की पहली मणिबंध रेखा टूटी है, तो उनको गर्भाधारण करने में परेशानी हो सकती है। वहीं, पुरुषों में इस तरह की लाइन उनकी प्रॉस्टेट से जुड़ी समस्याओं को उजागर करती है।
समुद्रशास्‍त्र के अनुसार मण‌िबंध स्‍थान से न‌िकलकर यानी हथेली के अंत‌िम स‌िरे से न‌िकलकर कोई रेखा केतु पर्वत तक पहुंच रही है तो यह संकेत है ‌क‌ि आप जीवन में हर प्रकार का सुख प्राप्त करेंगे। आपके पास अचानक ही खूब पैसा आ सकता है। पैसा आने का माध्यम शेयर, सट्टा, लॉटरी हो सकता है। मण‌िबंध से न‌िकलकर कोई रेखा जीवनरेखा से म‌िल रही है तो यह सूचक है क‌ि आपको व‌िदेशी माध्यम से धन लाभ होगा। इस तरह की रेखा वाले बहुत से व्यक्त‌ि तो व‌िदेश में जाकर भी बस जाते हैं।

आपकी हथेली में हृदय रेखा से मण‌िबंध से आकर कोई रेखा म‌िल रही है तो आपको साझेदारी में कोई काम करना चाह‌िए। आप साझेदारी में क‌िए गए काम से खूब धन कमा सकते हैं। मण‌िबंध से न‌िकलकर कोई रेखा आपकी हथेली में सूर्य पर्वत पर जा रही है तो राजनीत‌ि में सफल हो सकते हैं। आप प्रस‌िद्ध होने के साथ ही धनवान भी होंगे।  गुरू पर्वत पर मण‌िबंध से न‌िकलकर कोई रेखा आ रही है तो आप क‌िसी बड़े पद पर कार्य करेंगे। लेक‌िन इस तरह की स्‍थ‌ित‌ि होने पर अपने से अध‌िक उम्र के व्यक्त‌ि से प्रेम संबंध बनता है। मण‌िबंध से चलने वाली रेखा हृदय रेखा पर जाकर तीन शाखाओं में बंटी हो और यह रेखा सूर्य पर्वत, गुरू पर्वत और शन‌ि पर्वत तक जाए तो यह संकेत है क‌ि व्यक्त‌ि 40-45 साल की उम्र में मंत्री पद प्राप्त करता है। मण‌िबंध रेखा से ज‌िनकी हथेली में मछली का च‌िन्ह बनता है वह धन, दौलत और प्रत‌िष्ठा पाते हैं।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें


Religion

यदि घर के अंदर ऐसे रखे जाएँगे गणेश जी तो घर में नहीं आएगी विघ्न, बाधा, दूर हो जाएँगे सभी कष्ट

घर में कैसे रखे गणेश की मूर्तिः वास्तु अनुसार करें गणपति की स्थापना सुख, शांति, समृद्धि की चाह रखने वालों को सफेद रंग के विनायक की मूर्ति लाना चाहिए डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ गणपति को पुराणों में विघ्नकर्ता और हर्ता दोनों कहा गया है। ऐसे में गणेश जी की मूर्ति घर में है तो आपको […]

Read More
Religion

जीवन में रामत्व: केवल राम के आदर्शों को जीवन में शामिल करके आप बन सकते हैं सफल

राम का जीवन आम जनमानस के समक्ष ऐसे आदर्श के छाप, संदेश और उदाहरण से भरा हुआ है बच्चों को राम के जीवन से राम के आदर्शों से प्रेरणा दें जिससे वो भारतीय होने पर गर्व कर सकें ऋचा सिंह वर्तमान में युवा और बच्चों को राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि हमें […]

Read More
Religion

जन्म के महीने से भी जाना जा सकता है स्त्रियों का स्वभाव

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैसे स्त्रियों के बारे में भविष्यवाणी करना आसान नहीं होता। कहां भी जाता है त्रिया चरित्र समझ पाना बहुत टेढ़ी खीर है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र केवल भविष्य को लेकर सजग नहीं करता। यह ऐसा विज्ञान है जो इंसान की प्रवृत्ति, प्रकृति और उसके स्वभाव को भी बयां कर देता है। […]

Read More