मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख
हताहतों की पूरी संख्या पता नहीं
राजपूतों की धरती राजस्थान से यह बुरी खबर आ रही है। खबर इतनी भयानक है कि सुनने वालों का कलेजा दहल जाएगा। कुछ देर के लिए जोधपुर शहर ठप हो गया था और धमाकों से थर्रा रहा था। शहर के कीर्ति नगर इलाके में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। घटना में एक साथ छह गैस सिलेंडर फटने से कई वाहन भी जलने की खबर सामने आई है।
खबरों के अनुसार इस धमाके में कई गाड़ियां भी जल गईं हैं। घटना के बाद से मौके पर प्रशासन प्रशासन की टीम पहुंच गयी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में मंगरा पूंजला इलाके के एक रहवासी कॉलोनी में आज दोपहर गैस के सिलेंडर फटने से आग लग गयी, जिसमें चार लोगों के जलने से मौत हो गयी है। अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि सरकार पीड़ितों के साथ है।