राहुल की कर्नाटक सरकार से घायल हाथी के बच्चे का इलाज कराने का आग्रह

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह नगर होल बाघ संरक्षित क्षेत्र में घायल हाथी के बच्चे को तत्काल संरक्षण देकर उसके इलाज की व्यवस्था करें। गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कुछ समय के लिए वह नगरहोल बाघ संरक्षण क्षेत्र में गये जहां उन्होंने पीड़ा से छटपटाता हाथी का एक घायल बच्चा दिखा जिसे देखकर उन्हें बहुत कष्ट हुआ।

उन्होंने कहा कि राजनीति से हटकर वह बोमई से आग्रह करते हैं कि तत्काल इस बच्चे के इलाज की समुचित व्यवस्था करवाएं। गांधी ने इससे पहले भी ट्वीट कर इस बच्चे और उसकी मां का चित्र पोस्ट करते हुए कहा,कि एक माँ का प्यार। इस खूबसूरत हाथी को अपने घायल छोटे बच्चे के साथ जीवन के लिए लड़ते हुए देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। (वार्ता)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More