भारत ने फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप के लिए टीम घोषित की

भुवनेश्वर। भारत के अंडर-17 महिला टीम के प्रमुख कोच थॉमस डेनरबी ने 11 अक्टूबर से होने जा रहे फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 21 सदस्य टीम की बुधवार को घोषणा की। भारत को अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें भारत का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका के साथ है जिसके बाद 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील के साथ टक्कर होनी है। यह तीनों मुकाबले भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में होंगे। डेननरबी ने कहा कि यह सभी के लिए एक नई स्थिति है। भारत ने इससे पहले कभी वर्ल्ड कप नहीं खेला है।

यह पूरी तरह से अलग खेल है। यह सबको दिखाने का एक अलग मौका है कि हमने पूरी तरह से तैयारी की है और हम किसी को भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। हर कोई वर्ल्ड कप खेलना चाहता है लेकिन मैंने टीम में सर्वश्रेष्ठ 21 खिलाड़ियों को चुना है। उन्होंने कहा कि जब आप मैदान पर होते हैं तो सबकुछ पीछे छूट जाता है और आपको केवल खेल पर ध्यान केंद्रित करना होता है। ये ही इन लड़कियों को करना है। मैदान पर अच्छे प्रदर्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए डेनरबी ने कहा कि हमारे लिए प्रदर्शन प्रमुख है। मुझे उम्मीद है कि लड़कियों पर ज्यादा दबाव नहीं है और वे आत्मविश्वास के साथ खेलेंगी। आपको एक ही समय पर दबाव में न रहते हुए प्रदर्शन करना है। ये वक्त है एक बेहतर खेल को खेलने का।

टीम में गोलकीपर के रूप में मोनालिसा देवी मोइरंगथेम (1), मेलोडी चानू कीशाम (13) और अंजलि मुंडा (21) को रखा गया है। डिफेंडर्स के तौर पर अस्तम उरांव (5), काजल (20), नकेता (3), पूर्णिमा कुमारी (2), वार्शिका (19) तथा शिल्की देवी हेमम (4) को रखा गया है। 21 सदस्य टीम में मिडफिल्डर्स के लिए बबीना देवी लिशम (6), नीतू लिंडा (17), शैलजा (15) और शुभांगी सिंह (16) को चुना गया है। फॉरवर्ड के तौर पर अनीता कुमारी (11), लिंडा कॉम सर्टो (9), नेहा (7), रेजिया देवी लैशराम (18), शेलिया देवी लोकतोंगबम (12), काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा (8), लावण्या उपाध्याय (10) और सुधा अंकिता तिर्की (14) शामिल हुए। (वार्ता)

Sports

भारत की बेहतरीन गेंदबाजी, बांग्लादेश को 45 रनों से करारी शिकस्त

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने किया बड़ा कारनामा भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर बनाया 145 रन सिलहट। यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों और उसके बाद रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More