Rescue Underway: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बस खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत, कई घायल

मंगलवार शाम उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक बारातियों से बस गहरी खाई में गिर गई। ‌ यह बस लालढांग से काड़ा तल्ला जा रही थी। तभी रास्ते में बीरोखाल के सीमडी बैंड के पास अनियंत्रित होकर नयार नदी खाई में जा गिरी। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। रेस्क्यू टीम ने अभी तक 25 लोगों के शवों को नदी से निकाला है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है।‌‌ अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

गंभीर रूप से घायल 10 बारातियों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।‌‌ हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में पहुंचे और अधिकारियों से घटना से बारे में जानकारी ली। इस हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फिलहाल ग्रामीण और प्रशासन खाई में लोगों को तलाशने का काम कर रहें है। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि ‘दुर्घटनास्थल पर राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।‌‌ बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे है।

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More