फिर तो फ्री में जींस और कंडोम भी मांगोगी, सैनिटरी पैड की…

पटना। बिहार महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं ने सैनिटरी पैड मुफ्त में उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एमडी हरजोत कौर ने कहा कि आप आज सैनिटरी पैड मांग रही हो, कल आप कंडोम मांगोगी।’ वीडियो में स्कूली छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन मुफ्त में देने की मांग करते हुए देखा जा सकता है ताकि उन्हें जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़े। एक स्कूली छात्रा ने सवाल किया कि सरकार बहुत सारा मुफ्त सामान दे रही है। क्या हमें 20-30 रुपये के सैनिटरी पैड नहीं दे सकती है? आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने लड़की के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि क्या मांगों का कोई अंत है? कल आप कहेंगे कि सरकार जींस और खूबसूरत जूते दे सकती है।

जब परिवार नियोजन की बात आती है, तो आपको मुफ्त कंडोम भी चाहिए। हरजोत कौर ने कहा कि आपको सरकार से चीजें लेने की आवश्यकता क्यों है? यह सोच गलत है। लड़कियों ने उनके दावों का खंडन करते हुए कहा कि सरकार वोट के लिए चुनाव के दौरान बहुत कुछ करने का वादा करती है। इसपर हरजोत कारू ने कहा कि वोट मत दो। बन जाओ पाकिस्तान। हरजोत कौर ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि मैं महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के सबसे मुखर चैंपियनों में से एक के रूप में जानी जाती हूं। WCDC द्वारा जिन शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वे अब मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। (BNE)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More