सलमान खान के बांडी डबल रोल का किरदार निभाने वाले बेल्हा के लाल सागर पाण्डेय का निधन, शोक

मुम्बई से पैतृक गांव पाण्डेय का पुरवा शनिवार को पहुंचेगा शव

प्रतापगढ़। फिल्मी दुनिया में सागर राज के नाम से पहचान स्थापित कर नामी-गिरामी फिल्म कलाकारों के साथ अपने अभिनय का लोहा मनवा कर बेल्हा का नाम रोशन करने वाले जिले के अन्तू थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुरवा निवासी फिल्म अभिनेता राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय उर्फ गुड्डू का शुक्रवार दोपहर मायानगरी मुंबई में अचानक आए हृदयघात के चलते निधन हो गया। इसकी जानकारी जब उनके गांव पाण्डेय का पुरवा पहुंचा तो परिवारीजनो व गांव में कोहराम मच गया। बता दें कि सलमान खान के बॉडी डबल का रोल निभाने वाले सागर पांडेय फिल्म बॉडीगार्ड में वह सलमान के डुप्लिकेट के रोल में थे। सागर को सागर सलमान पांडेय के नाम से भी जाना जाता था।

बताया गया कि सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक गिर पड़े,उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सागर ने कुछ कुछ होता है में भी सलमान खान के बॉडी डबल का रोल किया था। इसके बाद उन्होंने बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दबंग, दबंग 2, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी सलमान के बॉडी डबल का रोल निभाया था। ऐसे में फिल्मी दुनिया में बेल्हा का नाम रोशन करने वाले सागर राज के निधन से लोगों में शोक है।परिवारीजनों ने बताया है कि उनका शव मुम्बई से निकल चुका है। शनिवार को दोपहर तक पहुंचने की सम्भावना है।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः … कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं नर्गिस

अपने संजीदा अभिनय के बूते हर मुकाम किया हासिल राज्यसभा सांसद तक बनी नर्गिस, लेकिन तीन मई को हुईं दुनिया से रुखसत मुंबई। नरगिस को अपने सिने करियर में मान-सम्मान बहुत मिला। उन्हें राज्यसभा सदस्य भी बनाया गया। अपने संजीदा अभिनय से सिनेप्रेमियों को भावविभोर करने वाली नरगिस तीन मई 1981 को सदा के लिये […]

Read More
Entertainment

111 साल पहले तीन मई 1913 को प्रदर्शित हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र

लंदन, कोलंबो और रंगून में भी दिखाई गई थी भारत की यह पहली फिल्म तब से आज तक भारतीय सिनेमा जगत ने कर डाली बड़ी तरक्की मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र तीन मई 1913 को को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज […]

Read More