नया लुक ब्यूरो
रांची/लातेहार। जिले के बालूमाथ में राजद नेता सुरेश राम पर अज्ञात अपराधियों ने हॉकी स्टिक से हमला किया। जिससे सुरेश राम की सिर पर गहरी चोट लगी है। जिसके बाद उन्हें लातेहार के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है। सुरेश राम की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सुरेश राम सुबह योगभ्यास के बाद बाइक से झरिवा स्थित अपने जमीन को देखने गए थे।
इसी दौरान चार से पांच हमलावर अलग अलग मोटर साइकिल में सवार होकर पहुंचे। डंडा, हॉकी स्टिक व लोहे का पाइप से हमला कर दिया। सभी हमलावर अपना चेहरा ढके हुए थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है। सुरेश राम पर हमला किसने और क्यो क्या इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजद नेता सुरेश राम के बड़े भाई बालजीत राम लातेहार से विधायक रह चुके हैं। खुद सुरेश राम 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।