होटल के चौथे तल्ले से गिरकर युवक की मौत, उसके कमरे में मिली घायल लड़की,

नया लुक ब्यूरो


रांची/हजारीबाग। हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप स्‍थ‍ित फेमस ’होटल कैनरी इन’ से संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया गया है। बताया जाता है कि बीती रात चौथे तल्ले से नीचे गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक कमरा नंबर 404 में 18 सितंबर से ही रह रहा था। घटना के संबंध में होटल कर्मियों का कहना है कि घटना के महज 15 मिनट पहले एक युवती पहुंची थी। दोनों के बीच में होटल के कमरे में कहासुनी और मारपीट हुई। इस दौरान युवक खेरवाल मांडी ने युवती को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई। जिसके बाद युवक को लगा कि युवती की मौत हो गई। वह डर गया और चौथे तल्‍ले की खिड़की से भागने की फिराक में था, इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई।

एक कार्यक्रम के दौरान पुरुलिया में दोनों की हुई थी मुलाकात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती चतरा जिले के सिमरिया की रहने वाली है, जो हजारीबाग के मटवारी में एक हॉस्टल में रहकर SSC की तैयारी कर रही थी। पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली है कि युवती और खेरवाल मांडी की मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान पुरुलिया में हुई थी। उसी मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर वह युवती को हरदम ब्लैकमेल कर रहा था। आज भी उसे ब्लैकमेल करने के दौरान मारपीट की।

वहीं इस पूरे घटना के बाद हजारीबाग सदर DSP  महेश प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू कर दी। शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उन्‍होंने कमरा नंबर 404 की भी जांच की। होटल कर्मियों ने बताया कि कुछ गिरने की जैसे ही आवाज आई, लोगों ने जाकर देखा। 404 कमरे में युवती घायल अवस्था में पड़ी थी। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्‍पताल पहुंची और युवती से घटना के संबंध में पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे आज भी ब्लैकमेल करके बुलाया था। हजारीबाग पुलिस युवती का मेडिकल टेस्ट भी कराने जा रही है। पुलिस यह तहकीकात करने में जुटी है कि आखिर क्या कारण है कि युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

 

 

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More