नेपाल बना चाइना टाउन, भारत के लिए सिरदर्द बनते जा रहे काठमांडू में ‘चीन’ के कॉल सेंटर

उमेश तिवारी

काठमांडू/नेपाल। नेपाल में चीनी नागरिकों के कॉलसेंटर से लगातार भारत में लोगों को धमकी देना और बैंक फ्रॉड हो रहा है। भारत के लिए दिक्कत की बात होने के साथ ही ये नेपाल के लिए भी बड़ी चिंता है। चीनी नागरिक नेपाल में घर किराए पर लेते हैं और अवैध तरीके से कॉलसेंटर चलाते हैं। नेपाल में चीनी नागरिकों की अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं। चीनी नागरिक अवैध तरीके से कॉलसेंटर संचालित कर रहे हैं। भारतीय लोगों के साथ इन कॉलसेंटर से फ्रॉड किया जाता है। वक़्त नहीं है?

नेपाल में चीनी नागरिकों का क्राइम बढ़ रहा है?

नेपाल में चीन के नागरिकों की अवैध गतिविधियां नेपाली लोगों के लिए एक चिंता की बात बनती जा रही है। नेपाल पुलिस ने बीते 26 जुलाई को एक कॉल सेंटर पर छापा मारा जिसे चीनी नागरिक चला रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक चीनी नागरिक समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया और 8 लाख 29 हजार रुपए के साथ 262 लैपटॉप और 748 डेस्कटॉप जब्त किए। राजधानी काठमांडू समेत देश के अन्य क्षेत्रों में इसी तरह के कॉल सेंटरों का पता चला है, जिसके बाद पुलिस ने विदेशी खास कर चीनी लोगों की गतिविधियों की निगरानी शुरू कर दी है। इससे पहले 29 जुलाई को एक कॉलसेंटर में छापेमारी में 4 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। यहां से 427 मोबाइल, 26 लैपटॉप, 1620 सिम कार्ड, 10 पेन ड्राइव और 190,000 रुपए का रिचार्ज जब्त किया था। 7 जून को चार करोड़ नेपाली रुपए के था चार चीनी नागरिकों को पकड़ा गया था। कई बार देखा गया है कि चीनी नागरिक काठमांडू में एक घर किराए पर लेते हैं और फिर उसमें अवैध तरीके से कॉल सेंटर चलाने लगते हैं। प्रमोशन करने वाले कॉलसेंटर के लिए ये नेपाली लोगों की भर्ती करते हैं, लेकिन यहां से भारतीय लोगों को परेशान करने का काम होता है।

भारतीय लोगों को बनाया जाता है निशाना

भारत में चायनीज मोबाइल एप के जरिए लोन लेने वाले लोगों को इन्हीं कॉलसेंटर से कई बार निशाना बनाया जाता है। कर्जदारों को यहां से धमकाया जाता है, इसके साथ ही उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल किया जाता है। चीनी नागरिक हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण नेपाल के लिए डेटा वापस पाना मुश्किल हो जाता है। ये गतिविधियां इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही हैं इसके बारे में नेपाल पुलिस अनजान है।

2019 के बाद आने लगे मामले

डेटा देखें तो राजधानी काठमांडू में ही 2017 में चीनी नागरिकों के ऊपर कोई भी फ्रॉड का मामला नहीं था। लेकिन 2019 में 94 चीनी नागरिक गिरफ्तार हुए, जिसमें से ज्यादातर बैंकिंग फ्रॉड और ब्लैक मार्केटिंग से जुड़े थे। 2020 में 29 चीनी नागरिक गिरफ्तार हुए जिसमें ऑनलाइन जुआ, किडनैपिंग और बैंकिंग फ्रॉड था। 2021 में 18 चीनी नागरिक गिरफ्तार हुए।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More