युवा ऊर्जा के सही इस्तेमाल से तरक्की कर सकता है देश : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत युवाओं का देश है और युवा ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाय तो देश तरक्की के नये मुकाम पर पहुंच सकता है। गांधी ने फेसबुक संदेश में कहा कि हमारा देश एक युवा देश है, युवाओं के रूप में हमारे पास एक बहुत बड़ी शक्ति है, अगर हम अपने युवाओं की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, उन्हें सही दिशा दिखाएं तो हमारा देश बहुत तेज़ी से तरक्की कर सकता है।

लेकिन आज देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है, पढ़े-लिखे नौजवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं, निराशा की गिरफ़्त में हैं। हमारा कर्तव्य भी है और आज समय की मांग भी है कि हम अपने युवाओं की रीढ़ मज़बूत करें, उन्हें सकारात्मकता की तरफ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि वह अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए केरल में हैं और लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा “मैं हमारी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत सारे युवाओं से मिल रहा हूं, समझ रहा हूं कि उनकी सरकार से उम्मीद क्या है, अपने भविष्यको उज्ज्वल बनाने के लिए वो हमसे किस-किस तरह की मदद चाहते हैं, हम उनके लिए और कितनी संभावनाएं बना सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें। उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More