The Meteorological Department Has Issued A Warning: भारी बारिश के बाद चमोली स्थित फूलों की घाटी सैलानियों के लिए तीन दिन रहेगी बंद

उत्तराखंड में राजधानी देहरादून से पहाड़ों तक 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम खराब होने की वजह से विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को प्रशासन ने सैलानियों के लिए 3 दिनों तक बंद कर दिया गया है। 17 सितंबर तक फूलों की घाटी बंद रहेगी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, कुमाऊं मंडल के सीमांत जनपद और गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग में स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। दो दिन उत्‍तराखंड में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट, जबकि शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि हर साल उत्तराखंड के चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस साल रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक फूलों की घाटी में मनमोहक फूलों का दीदार कर चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 19852 पर्यटक फूलों की घाटी की सैर कर चुके हैं। बता दें कि घाटी में पांच सौ से अधिक प्रजातियों के फूल अलग-अलग समय पर खिलते हैं। जुलाई के पहले हफ्ते से अक्टूबर तीसरे हफ्ते तक कई फूल खिले रहते हैं। यहां पोटोटिला, प्रिम्यूला, एनीमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं। घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का भंडार है। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार रहता है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत आती है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है।

बता दें कि फूलों की घाटी जाने के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टिविटी नहीं है। देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा निकटतम कमर्शियल हवाई अड्डा है। आप हवाई अड्डे से एक कैब किराए पर ले सकते हैं जो आपको गोविंदघाट तक ले जाएगी। लेकिन सड़कें केवल गोविंद घाट तक ही जुड़ी हुई हैं, जहां से आपको फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए 16 किमी का ट्रैक शुरू करना होगा। यह जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से 292 किमी की दूरी पर स्थित है और दैनिक उड़ानों के साथ दिल्ली से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। गोविंदघाट जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के साथ गाड़ी चलाने योग्य सड़कों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से गोविंदघाट के लिए टैक्सी आसानी से उपलब्ध है।

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More