सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के गोसाईगंज गांव निवासी युवक की रविवार को मुंबई में स्कूटी व ट्रक की भिड़त में मौत हो गई। बुधवार की सुबह शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। वहीं परिवारीजनों ने मोहाना घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के गोसाईगंज गांव निवासी विशाल (23) पुत्र रामगीर मुंबई में रहता था। रविवार को वह स्कूटी से घूमने निकला था।
इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया। रिश्तेदार शव लेकर बुधवार सुबह उसके घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवार वालों चीख पुकार सुन लोगों का कलेजा दहल गया। मृतक की अगले साल शादी तय थी। परिवारीजनों ने मोहाना घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।